हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी। 13 वी लिटिल मास्टर शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन 14 अप्रैल को विकास होटल डोलमार में कराया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक नीरज साह और विकास पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता की सारी तैयारी पूरी कर दी गई है प्रतियोगिता में नैनीताल भीमताल हल्द्वानी रुद्रपुर काशीपुर रामनगर आदि स्थानों से प्रतिभागी प्रतिभागी कर रहे हैं जिसमें अब तक 14 अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी अपना प्रवेश करवा चुके हैं, साथ ही अनरेटेड खिलाड़ी भी अपना प्रवेश करवा चुके हैं। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दीपक पाल द्वारा निभाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.