मोतिहारी, फरवरी 8 -- पताही। पताही थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर रविवार को 13 वाहन से तेरह हजार का चालान काटा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर प्रतिदिन वाहन जांच अभियान चलाया जाता है। इसके तहत मोटर अधिनियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काटा जाता है। इसी के तहत पदाधिकारी विनोद कुमार व पुलिस बल के जवानों के द्वारा रविवार को तेरह वाहन से तेरह हजार का चालान काटा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...