रांची, जुलाई 8 -- रांची, संवाददाता। रांची जिले के वरिष्ठ नागरिक श्रीकांत तिवारी को 13 वर्षों की लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार न्याय मिला। वर्ष 2012 से अपनी जमीन के दाखिल-खारिज के लिए प्रयासरत श्रीकांत के डीसी के जनता दरबार में पहुंचने के बाद दस मिनट में समाधान किया गया। मंगलवार को दाखिल-खारिज होने के बाद डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को धन्यवाद देने पहुंचे श्रीकांत तिवारी भावुक हो गये। रुंधे गले से उन्होंने डीसी मंजूनाथ भजंत्री का आभार प्रकट किया। प्रदूषण नियंत्रण पर्षद से सेवानिवृत्त श्रीकांत तिवारी पिछले 13 वर्षों से नामकुम अंचल अंतर्गत तुपुदाना मौजा में अपनी 7 डिसमिल जमीन के म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे थे। बीते दिनों वो अपनी फरियाद लेकर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री के जनता दरबार आये थे। सारे दस्तावेज को देखने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.