नई दिल्ली, फरवरी 6 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। वजीराबाद पुलिस ने 13 वर्षीय किशोर को ढूंढ़कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को मामले में दो फरवरी को किशोर के पिता संभु कुमार ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बच्चा सुबह से गायब है। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए तीन फरवरी को किशोर बुराड़ी के संत नगर में दिखाई दिया। पुलिस ने तत्काल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और बच्चे को संत नगर के गली संख्या 22 से बरामद कर लिया। पूछताछ में बताया कि वह सुबह इलाके के पार्क में गया था और लौटते वक्त वह रास्ता भूल गया। रात में काफी देर तक वह शालीमार पैलेस के पास सड़क किनारे बैठा रहा और फिर घर ढूंढ़ते हुए संत नगर पहुंच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...