मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुशहरी। अंचल के 13 छोटे राजस्व ग्रामों में 11 जून से सीमान निर्धारण का कार्य शुरू हो जाएगा। सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी हेमंत कुमार ने बताया कि अंचल के मिरदही, चकहसन, टरमा, चक अहमद, भीखनपुर आदम, शहबाजपुर सलेम, सरैया सहदुल्लापुर, शाहपुर, सहदुल्लापुर, जलालपुर बलभद्र, सभापुर, दीघरा विशुनपुर चांद, चक सलेम में सीमान का निर्धारण अमीन द्वारा 11 जून से शुरू होगा। उसके बाद राजस्व ग्राम में वंशावली सत्यापन के लिए ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा। जो भी रैयत जमीन का कागजात प्रपत्र 2 या प्रपत्र 3 में नहीं जमा किए हैं। जल्द फॉर्म जमा कर दें, ताकि सर्वे के अन्य प्रक्रियाओं में उन्हें परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.