नई दिल्ली, मई 22 -- दिल्ली कैपिटल्स शानदार शुरुआत के बावजूद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) नॉकआउट चरण में आगे नहीं बढ़ पाई। टीम के मुख्य कोच हेमंग बदानी का कहना है कि पूरे सत्र में सलामी जोड़ी नहीं ढूंढ पाना ही टीम की नाकामी का एक कारण रहा। दिल्ली कैपिटल्स बुधवार को मुंबई इंडियंस से 59 रन से हारकर आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई जो पिछले सात मैच में उनकी पांचवीं हार भी थी। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैच में सात सलामी जोड़ी को आजमाया लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली और अब टीम शनिवार को अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। बदानी ने मैच के बाद कहा, ''एक अच्छी सलामी जोड़ी तभी मिलती है जब वह आपको अच्छी शुरुआत दे। अगर आपको शुरुआत नहीं मिलती है, तो आपको उस कमी को पूरा करने के लिए बदलाव करने होते हैं।'' यह भी पढ़ें- IPL:लगातार 4 जीत, मेरी कप्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.