मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली पर विधि व्यवस्था को लेकर सोमवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व जिला शांति समिति के सदस्यों संग बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि होली को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस की तैनाती की जाएगी। सीएस को मेडिकल टीम गठित करने तथा अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखने का निर्देश दिया। निर्बाध बिजली आपूर्ति व पेयजल की व्यवस्था का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि होली में हुड़दंगियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। विधि व्यवस्था की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से होगी। वीडियोग्राफी टीम शहर में हुड़दंगियों पर नजर रखेगी। सड़कों पर बाइकर्स की गतिविधि पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। पकड़े जाने पर मोटर व्ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.