जहानाबाद, जनवरी 10 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में डॉक्टर प्रियंका राज के द्वारा आज 13 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। बंध्याकरण के उपरांत सभी महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के पश्चात एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उनके निर्धारित स्थान पर भेज दिया गया। इस संबंध में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में महिला बंध्याकरण के क्षेत्र में तो उल्लेखनीय प्रगति हुई है और महिलाएं इसमें रुचि भी ले रही हैं। लेकिन पुरुष बंध्याकरण में प्रगति नहीं के बराबर है। इस दिशा में और अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। इसके लिए आशा कर्मियों एवं संबंधित सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.