रायबरेली, मई 10 -- ऊंचाहार। बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नगर के अशोका पैलेस में 13 मई को बौद्ध महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें विश्व को सत्य अहिंसा व करूणा का संदेश देने वाले बुद्ध के उपदेशों से लोगों को जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर राज्य विधिक सहायता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डॉ. आरपी मौर्य ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...