सासाराम, फरवरी 12 -- सासाराम, नगर संवाददाता। गया-कोडरमा रेलखंड पर बुनियादी ढांचागत कार्यों के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव की घोषणा की गई। बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और यात्रियों की सुरक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य से किए जा रहा काम 13 फरवरी से शुरू होकर एक पखवाड़ा तक चलेगा। इस दौरान बिहार और झारखंड से होकर गुजरने वाले प्रमुख रेल मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...