हरदोई, जनवरी 31 -- हरदोई। टड़ियावां विकास खंड की नन्हे ग्राम पंचायत में संचालित उचित दर विक्रेता की दुकान का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सदर सुशील मिश्रा ने बताया नवीन उचित दर विक्रेता के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह चयन अनारक्षित वर्ग के लिए किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी टड़ियावां ने बताया ग्राम पंचायत नन्हे में उचित दर विक्रेता के चयन हेतु ग्राम सभा की खुली बैठक 13 फरवरी को प्रातः 11 बजे पंचायत भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की जानकारी ग्राम सभा में मुनादी के माध्यम से दी जाएगी तथा पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी) एवं प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को पर्यवेक्षक नामित किया गया है। वहीं बीएमएम बैठक की कार्यवाही की देखरेख ...