मुजफ्फरपुर, जुलाई 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राज्य सरकार के विधि विभाग ने 13 नोटरियों (लेख्य प्रमाणकों) की नियुक्ति की सूची जारी की है। इसके लिए 16 से 30 जून तक साक्षात्कार आयोजित किया गया था। साक्षात्कार के बाद उपलब्ध रिक्तियों के आलोक में मेधा के आधार पर चयनित आवेदकों की सूची जारी की गई है। इस सूची में अजीत कुमार ठाकुर, अमरनाथ कुमार, अनामिका कुमारी, नमिता कुमारी, दिग्विजय कुमार यादव, अजय कुमार सिन्हा, सत्यनारायण महतो, अजय कुमार शर्मा, रूपाली, मधुरंजन साह, अंजय कुमार वर्मा, राजीव रंजन झा व श्याम कुमार शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.