रांची, मई 5 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने सोमवार को 13 नवनियुक्त प्रशिक्षण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नेपाल हाउस स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नवचयनित अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग पूरी पारदर्शिता से कार्य कर रहा है। वे स्वयं हमेशा विभाग की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते रहते हैं। योजनाओं को और कैसे बेहतर बनाया जाए, इसके लिए वे विभागीय अधिकारियों से संवाद भी करते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को कुशल बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उन्होंने कहा कि नवनियुक्त अधिकारी अब सरकार के अभिन्न अंग हो गए हैं। सभी अधिकारियों पर युवाओं का बेहतर भविष्य गढ़ने का जिम्मा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.