बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- बिहारशरीफ, एक संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग के तहत मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संचालित कार्यक्रम लक्ष्य प्रमाणीकरण के तहत 13 दिसंबर को डॉक्टर की टीम सदर अस्पताल पहुंचेगी। अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि लक्ष्य की टीम प्रसव कक्ष और इससे जुड़ी सभी सेवाओं का विस्तृत मूल्यांकन करेगी। लक्ष्य प्रमाणीकरण स्वास्थ्य मंत्रालय की एक विशेष पहल है, जिसका उद्देश्य प्रसव कक्ष एवं ऑपरेशन थिएटर की गुणवत्ता को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बेहतर बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...