भागलपुर, दिसम्बर 12 -- नगर परिषद की सामान्य बोर्ड बैठक 13 दिसंबर को होगी। मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने बताया कि इस बैठक के बाद स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी। बैठक में गत बैठक की पुष्टि, पीएम आवास योजना, कबीर अंत्येष्टि योजना, जल-नल योजना की निविदा एवं अनुश्रवण, अब्जूगंज विस्तारित क्षेत्र में जल-नल योजना, विज्ञापन नियमावली-2025, सफाई कर्मियों-वार्ड पार्षदों के आवेदनों आदि मुद्दों पर विचार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...