मुंगेर, जनवरी 28 -- मुंगेर, निज प्रतिनधि। मंगलवार को यूको आर सेटी मुंगेर में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आर सेटी के संकाय देवेंद्र कुमार,जॉब मनेजर जीविका रूपेश कुमार एवं अजय कुमार सिंह, ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि से संबंधित नई नई तकनीक की जानकारी प्रदान की जायेगी, मिट्टी की पहचान, मानसून पैटर्न, मिट्टी की जांच एवं उपचार, जैविक कृषि, उन्नत किस्म के बीज, बीजों के उपचार, क्रॉप प्लानिंग एवं अधिक मुनाफे कमाने के तरीके के साथ साथ सरकार द्वारा इस व्यवसाय को चलाने के लिए बैंक से दिये जाने वाले ऋण के बारे में भी जानकारी दिए जायेंगे। संकाय देवेन्द्र कुमार द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण लेकर एवं बैंक की मदद लेकर व्यवसाय को बड़े स्तर पर शुरुआत करने...