संभल, फरवरी 5 -- रामपुर के जहांगीरपुर में मौसी के इंतकाल के बाद घर लौट रही महिला की बेरहमी से की गई हत्या की वारदात को 13 दिन बीत चुके हैं। एएसपी आलोक भाटी के नेतृत्व में हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीम जुटी हैं। पुलिस टीम संभल व मुरादाबाद जिले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, और कई संदिग्ध लोगों की सीडीआर खंगाली जा रही है लेकिन अभी पुलिस महिला के हत्यारों को नहीं पकड़ पाई है। थाना क्षेत्र के गांव सिसौटा निवासी मुजम्मिल की पत्नी शहबुल निशा (32) 22 जनवरी की सुबह अपनी दो वर्षीय बेटी जाहिरा के साथ रामपुर के जहांगीरपुर गांव में मौसी परवीन की मौत होने पर गमी में शामिल होने गई थी। उसी दिन शाम को वह मुरादाबाद के कटघर क्षेत्र में गांव मछरिया निवासी ताई सुगरा बेगम के साथ घर लौटने के लिए निकली थी। बिलारी पहुंचने पर ताई ने शहबुल को सिसौटा के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.