प्रयागराज, मई 9 -- एक बार फिर गर्मी बढ़ने से लोग बेहाल हुए। पिछले दिनों आंधी-बारिश के बाद पारा बढ़ा। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। घर की ऊपरी मंजिल में रह रहे लोगों के पसीने छूट रहे हैं। कमरों में लगे कूलर-पंखे से गर्म हवा निकल रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को आंधी-पानी आने के बाद दिन व रात के तामपान में वृद्धि होने लगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस था। यह मई माह को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा। यानी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। शुक्रवार से पहले 26 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस था उसके 13 दिन बाद अधिकतम तापमान 42 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.