कानपुर, जनवरी 5 -- कल्याणपुर, संवाददाता। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में 13 दिन पहले नाले में मिले शव की शिनाख्त कानपुर देहात के गजनेर कुरारी गांव निवासी वृद्ध कप्तान सिंह के रूप में हुई है। वह बरौनी एक्सप्रेस में बैठकर कानपुर के लिए निकले थे। इंडस्ट्रियल एरिया में शव मिलने व समान गायब होने के चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। कानपुर देहात के गजनेर कुरारी गांव निवासी 75 वर्षीय कप्तान सिंह बेटी के घर ग्वालियर गए थे। बड़े बेटे श्याम सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को पिता बरौनी एक्सप्रेस से कानपुर के लिए निकले थे, पर घर नहीं पहुंचे। पिता की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की तो पनकी पुलिस ने 24 दिसंबर को एक शव नाले में पड़े होने की सूचना दी। वह पनकी थाने पहुंचे तो कपड़ों से पिता के शव की शिनाख्त हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.