अमरोहा, नवम्बर 18 -- 13 दिन पूर्व गंगा में डूबी किशोरी का शव सोमवार को मिल गया। परिजनों ने गांव के ही निवासी एक युवक पर किशोरी को स्नान करते वक्त गहरे पानी में धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं, थाने पहुंचे परिजनों ने युवती को धक्का देने के आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार तिगरी गंगा मेले में शामिल हुआ था। वहां बीती चार नवंबर को किशोरी परिवार के साथ गंगा में स्नान कर रही थी। आरोप है तभी वहां गांव का ही निवासी एक युवक पहुंचा व किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने विरोध जताया तो आरोपी युवक ने उसे गहरे पानी में धक्का दे दिया। जिससे किशोरी पानी में डूब गई। इसके बाद आरोपी किशोरी के परिजनों को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके...