सिमडेगा, मार्च 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आरसेटी कार्यालय परिसर में 13 दिनी मशरुम प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को किया गया। मौके पर आरसेटी के निदेशक बसंत खलखो ने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वरोजगार के माध्यम से अपना व्यापार शुरु करने की बात कही। उन्होंने बैंक से मिलने वाले लोन के बारे में भी जानकारी देते हुए समय से लोन की अदायगी भी करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मशरुम की खेती कर लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते है। मौके पर रुही डुंगडुंग, विनकस लकड़ा सहित आरसेटी के सभी कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.