मुंगेर, दिसम्बर 12 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए बीएड, शैक्षणिक सत्र-2025-27 के छात्र छात्राओं के लिए दोबारा डाटा एंट्री का मौका दिया है। अब संबंधित विद्यार्थी 12-13 दिसंबर को मुंविवि के यूएमआईएस पोर्टल पर लॉग इन कर तथा 300 रुपए भुगतान कर अपना डाटा एंट्री सुनिश्चित कर लें। साथ ही छात्र छात्राएं अपना यूजर आईडी तथा पासवर्ड संबंधित महाविद्यालय से प्राप्त कर लें। जानकारी देते हुए मुंविवि के डीएसडब्ल्यू प्रो माहेश्वर मिश्रा ने बताया कि अब संबंधित विद्यार्थी 12-13 दिसंबर को यूएमआईएस पोर्टल पर अपने अपने डाटा एंट्री को अपलोड कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...