चतरा, जुलाई 8 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोकहित अधिकार पार्टी चतरा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुरारी साव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में काफी लोग राजद में शामिल होने जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव, झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सह विधायक संजय प्रसाद यादव और राजद बिहार के प्रधान महासचिव सह विधायक रणविजय साहू की उपस्थिति में शामिल होकर राजद की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बाबत मुरारी साव ने एक प्रेस ब्यान जारी कर कहा है कि झारखंड के सभी जिला से हमारे समर्थक राजद में शामिल होने के लिए राजद प्रदेश कार्यालय रॉंची आयेंगे। जिनका नेतृत्व अलग-अलग जिला के स्थानीय नेतागण करेंगे। चतरा जिला से संजय स्नेही, अशोक कुमार डोम , शम्भु प्रजापति और मुरारी साव, लातेहार जिला से राजु रंजन प्रसाद और बलराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.