मथुरा, जुलाई 1 -- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोपाल शरण गर्ग ने ब्रज आगमन पर वृंदावन मंदाग्नि में मथुरा मंडल पदाधिकारियों से अग्रोहा शक्ति पीठ एवं संगठन के विषय पर चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपालशरण गर्ग ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु एवं प्रत्येक अग्रवाल समाज के परिवार को अग्रोहा शक्ति पीठ से जोड़ने के उद्देश्य से 13 जुलाई को आगरा में ब्रज प्रदेश के संगठन की कार्यसमिति का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ब्रज क्षेत्र के 13 जिलों से अग्रवाल समाज के बंधु उपस्थित रहेंगे एवं समाज को एकजुट करने राजनीतिक भागीदारी पर मंथन करेंगे। जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पटुका ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। साथ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद अग्रवाल भी उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.