लखनऊ, जनवरी 8 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में तकरीबन एक लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के बैलेंस की गणना एकाएक बिगड़ गई। सिस्टम में आई बार-बार खराबी की वजह से बहुत से लोगों का बैलेंस शून्य दिखाने लगा। उपयोग और बैलेंस की गणना प्रभावित रही। ये उपभोक्ता पश्चिमांचल के 13 जिलों से थे। बीते दिनों पावर कॉरपोरेशन में हुई बैठक में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने इस बारे में जानकारी दी। बताया कि पूरा सिस्टम नियंत्रण से बाहर हो गया था। स्मार्ट मीटर के बैलेंस को लेकर कई बार उपभोक्ता छिटपुट सवाल उठाते रहे हैं। हालांकि, इस तरह बड़े स्तर पर सिस्टम फेल होने जैसी बात पहली बार सामने आई है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के मुताबिक 11 दिसंबर को साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट (एसएटी) कई बार बाधित हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं का बैलेंस शून्य हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.