मऊ, जनवरी 9 -- मऊ,संवाददाता। जिले में युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। यहां 13 जनवरी 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कई कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें विभिन्न पदों पर 10000 रुपये से लेकर 25000 रुपये तक के मासिक वेतन पर नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सहादतपुरा मऊ और जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में यह मेला आयोजित किया जा रहा है। प्रधानाचार्य अरुण कुमार यादव ने इस संबंध में जानकारी दी। बताया कि मेले में गतिमान एग्रोफारेस्ट्री प्रालि मऊ जैसी कंपनियां शामिल होंगी। यह कंपनी सेल रिप्रेजेंटेटिव, बिजनेस एग्जीक्यूटिव और ग्रुप लीडर जैसे पदों के लिए हाईस्कूल या इंटरमीडिएट पास उम्मीदवारों की तलाश में है। इन पदों के लिए वेतन 10500 रुपये से 16000 रुपये तक होगा और कार्...