अलीगढ़, जनवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ के तत्वावधान में 13 जनवरी को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल शंकर विहार कॉलोनी रामघाट रोड अलीगढ़ में मण्डल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें मंडल के 15 सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को प्रतिभागी प्रदर्शित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ डॉ पूरन सिंह ने सभी प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया है कि जनपद अलीगढ़ से जिला विज्ञान क्लब अलीगढ़ के जनपद स्तरीय विजेता प्रतिभागियों को 13 जनवरी को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया कि मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस के जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियो...