फिरोजाबाद, जनवरी 15 -- जसराना के गांव नगला राजे में बुधवार की शाम को डेढ़ वर्ष की बच्ची लापता होने से गांव में हड़कंप मच गया था। 13 घंटे बाद गायब बच्ची का शव तालाब से मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की मां का रोते हुए बुरा हाल हो गया। जसराना के गांव नगला राजे की रहने वाली रुबी की ससुराल पटियाली गेट एटा में हैं। एक माह पूर्व रुबी अपने मायके रहने आई थी। उसके साथ उसकी डेढ वर्ष की बच्ची प्रज्ञा भी आई थी। बुधवार की दोपहर बच्ची को दूध पिलाने के बाद रुबी जसराना में खरीददारी करने गई थी। लौटकर घर पहुंची तो बच्ची नहीं मिलने पर परेशान हो गई। काफी तलाशने के बाद बच्ची के नही मिलने पर चीख पुकार मचने पर ग्रामीणों ने बच्ची को तलाशने का प्रयास किया। तलाशने के बाद भी नहीं मिलने पर बुधवार की शाम आठ बजे पुलिस को सूचना दी। गुरुवार की सुबह पांच बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.