गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा (सिकंदरपुर) ने सेक्टर-14 आईटीआई पार्क के पास से एक युवक को अवैध हेरोइन के साथ दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कालकाजी, दिल्ली निवासी 24 वर्षीय अमित जायसवाल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 13.06 ग्राम अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने यह नशा दिल्ली से 10 हजार रुपये में खरीदा था और इसे छोटी पुड़ियों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर पहले भी मादक पदार्थ तस्करी का एक मामला दर्ज है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...