अररिया, अक्टूबर 11 -- अररिया, निज संवाददाता नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के ओम नगर स्थित बिंद टोला वार्ड संख्या आठ से 13 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज पिंटू महतो पिता उपेन्द्र महतो है। दरअस्ल नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंद टोला में एक युवक स्मैक की खरीद बिक्री करता है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुरुवार रात पिंटू महतो के छापेमारी की।छपेमरी में घर में प्लास्टिक में रखा 13 ग्राम स्मैक बरामद किया।नगर थानेदार मनीष कुमार रजक ने बताया कि गिरफ्तार स्मैक के धंधेबाज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी युवक को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.