हजारीबाग, फरवरी 1 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव 2026 के मद्देनजर हजारीबाग पुलिस प्रशासन ने नशाखोरी और अवैध तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने या शांति भंग करने के लिए नशे के संभावित उपयोग को रोकने विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर थाना पुलिस ने 13 ग्राम ब्राउन शुगर और 40 ग्राम गांजा के साथ नशा का कारोबार करने वाले चार सौदागरो को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी सदर थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुभाष प्रसाद सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को उन्हे सूचना प्राप्त हुई कि सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस आफिस चौक के पास स्थित उर्दू मदरसा स्कूल के बगल टूटे फूटे रूम में कुछ लोग नशीले पदार्थों का सेवन बिक्री कर रहे है। इसकी सू...