देहरादून, जनवरी 31 -- सर्वगुण ज्ञानोदय ट्रस्ट की ओर से आयोजित तृतीय द ग्रेट स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को पवेलियन ग्राउंड में हुआ। उद्घाटन मुकाबलों में 13 गढ़वाल राइफल्स और 6 बिहार रेजिमेंट ने शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत की। टूर्नामेंट का उद्घाटन रामकृष्ण मिशन आश्रम, देहरादून के अध्यक्ष स्वामी असीमात्मानंद महाराज एवं जेजे बिल्डटेक के चेयरमैन राज लुंबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहला मुकाबला 13 गढ़वाल राइफल्स और प्रेरणा एफसी के बीच खेला गया, जिसमें 13 गढ़वाल राइफल्स ने 3-1 से जीत दर्ज की। खेल के 11वें मिनट में अभिषेक ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। 62वें मिनट में विकास ने शानदार गोल कर स्कोर 2-0 किया। प्रेरणा एफसी के आयुष ने 68वें मिनट में गोल कर अंतर कम किया, लेकिन 74...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.