रायबरेली, नवम्बर 11 -- रायबरेली, संवाददाता। श्री मां नारायणी सेवा समिति, के तत्वाधान में पहली बार श्री राणी सती दादी का चुनरी उत्सव और जन्मोत्सव 13 नवंबर को मनाया जाएगा। कहा जाता है कि इस दिन दादी देवी दुर्गा के रूप में त्रिशूल के स्वरूप में प्रकट हुई थी। भक्तों का मानना है कि वे देवी दुर्गा का अवतार हैं और नारी शक्ति और पवित्रता का प्रतीक हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल पाठ, विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके साथ ही 56 भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। रानी सति दादी के जन्मोत्सव पर बृहस्पतिवार को राणी सती दादी मन्दिर अमरेशपुरी कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष संजय बंसल ने बताया कि राणी सती दादी मन्दिर की स्थापना 28 फरवरी 2012 बसंत पंचमी के दिन हुई थी। स्थापना के बाद से ही लगातार हर माह दादी का मंगल पाठ नवमी के दिन हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.