आरा, फरवरी 22 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़हरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी व देसी शराब बरामद की है। इस दौरान एक कार, एक स्कूटी और एक होंडा बाइक जब्त की गई है, जबकि एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी क्रम में एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 13 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार को जब्त कर लिया। हालांकि वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने एक स्कूटी सवार को 30 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गि...