मथुरा, जनवरी 16 -- मथुरा। शहर के टाउनशिप से रांची गौशाला होकर रिफायनरी तक जाने वाले ग्रामीण मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए शासन ने करीब 13 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। आगामी फरवरी माह में इसका निर्माण आरंभ कर दिया जाएगा। टाउनशिप से रांची गौशाला होकर रिफायनरी तक जाने वाले ग्रामीण मार्ग पर विगत कुछ वर्षों में तेजी से काफी आबादी क्षेत्र बढ़ा है। करीब 11.2 किमी के इस मार्ग से रांची क्षेत्र, कोयला, अलीपुर, करनावल, लाड़पुर, बबूरी आदि गांव भी जुड़े हुए हैं। वहीं यह मार्ग रिफायनरी के मुख्य नौ नंबर गेट तक जाता है। इससे इस मार्ग पर पिछले कुछ वर्षों में यातायात भी बड़ी तादात में बढ़ गया था। इसके साथ ही इस मार्ग की सड़क का वर्षों पूर्व निर्माण हुआ था। इससे इस रोड पर काफी गहरे गहरे गड्ढे भी हो गए थे। सड़क कई स्थानों से भारी क्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.