पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब 13 अक्टूबर तक सिर्फ बूंदाबांदी होगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान इंडेक्स ऐसा ही बता रहा है। हालांकि मौसम धीरे-धीरे शुष्क होता जाएगा और आपेक्षिक रूप से ठंड का असर देखने को मिलेगा। इस बीच किसानों को रब्बी की खेती करने का मौका मिलेगा। इधर मंगलवार की सुबह हल्के स्तर का कुहासा लगा रहा। कुहासा के कारण अलग-अलग स्थान पर 300 मीटर से 600 मीटर के बीच दृश्यता रही। कुहासा के कारण सुबह की आद्रता 97 प्रतिशत और शाम की आद्रता 77 प्रतिशत रही जबकि अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक अन्य समाचार के अनुसार अब मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। -कैसा रहेगा बुधवार का मौसम:- -बिहार के सीमांचल में 8 अक्टूबर को मौसम में बदलाव...