सराईकेला, फरवरी 2 -- 13वें महारक्तदान शिविर में 221 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण 13वें महारक्तदान शिविर में 221 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण -रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित -नियमित रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावना होती है कम -रक्तदान से वजन रहता है नियंत्रित खरसावां,संवाददाता। खरसावां प्रखंड स्थित मां आकर्षिणी मंदिर प्रांगण में रविवार को मां आकर्षिणी विकास समिति (ट्रस्ट), चिलकु की ओर से 13वें महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 221 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। नियमित रक्तदान से हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है, क्योंकि इससे रक्त पतला रहता है और थक्के जमने की आशंका कम होती है। साथ ही रक्तदान से वजन नियंत्रित रहता है। कार...