गुड़गांव, फरवरी 8 -- गुरुग्राम संवाददाता। 13वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन 20 से 22 फरवरी तक शहर में किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सेक्टर-64 स्थित ड्यूस स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में आयोजित होगी। प्रतियोगिता हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से गुरुग्राम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (जीडीबीए) द्वारा आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसमें 35 , 40 , 45 , 50 , 55 , 60 , 65 , 70 , 75 एवं 80 आयु वर्ग की श्रेणियां शामिल होंगी। प्रतियोगिता सिंगल्स, डबल्स एवं मिक्स्ड डबल्स स्पर्धाओं में आयोजित की जाएगी। संस्था के जनरल सेक्रेटरी एसके जटराणा ने बताया कि प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा। जिसमें सिंगल्स, डबल्स व एक मिक्स्ड डब...