जामताड़ा, जनवरी 13 -- 13वां मां चंचला महोत्सव भव्यता की ओर अग्रसर : वीरेंद्र मंडल जामताड़ा,प्रतिनिधि। मां चंचला महोत्सव समिति की ओर से आयोजित 13वां मां चंचला त्रिदिवसीय वार्षिक महोत्सव-2026 को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से आमंत्रण भक्तों के द्वार कार्यक्रम के तहत शहर के गायत्री नगर में बैठक सह आमंत्रण कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने की। मौके पर मुख्य अतिथि समिति अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने माताओं-बहनों व नागरिकों के बीच आमंत्रण पत्र बांटते हुए 16 जनवरी को होने वाली मां चंचला कलश शोभा यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों से महोत्सव निरंतर भव्य होता जा रहा है और इस वर्ष श्रद्धा व जनभागीदारी के नए कीर्तिमान स्थापित होंगे। वहीं पूर्व नपं अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि मां चंचला महोत...