नई दिल्ली, फरवरी 2 -- एंट्री लेवल सेगमेंट में पावरफुल परफॉर्मेंस वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो itel Zeno 20 आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। फोन 4जीबी रियल और 8जीबी वर्चुअल रैम के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 6539 रुपये है। बैंक ऑफर में आपको इस फोन पर 10 पर्सेंट तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। फोन पर कंपनी 326 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में फोन और सस्ते में आपका हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।आइटेल जीनो 20 के फीचर और स्पेसिफिकेशन कंपनी का यह फोन 6.6 इंच के एचडी+ IPS डिस्प्ले से लैस है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट क...