सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के 11 पंचायतों में किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। बीएओ रंजन पंडित ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बड़हरवा, मनियारी, रमनगरा, ससौला, अख्ता उत्तरी,अख्ता पूर्वी, हरपुर पीपरा, घरवारा,कोठिया राय,मोहनी मंडल समेत शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 128 किसानों का फार्मर आईडी बन सका। बीएओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वर की कमी एवं किसानों के अपने नाम से जमीन का जमाबंदी नहीं होने से फार्मर आईडी बनाने में परेशानी हो रही है। जबकि फार्मर आईडी शिविर में कृषि सम्वन्यकों एवं किसान सलाहकारों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। जिन्हें गांवों में भू-धारियों से सम्पर्क कर फार्मर आईडी बनाने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...