सीतामढ़ी, नवम्बर 30 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीतामढ़ी प्रौद्योगिकी संस्थान (एसआईटी) में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रीनिवासन रामानुजन प्रतिभा खोज परीक्षा (गणित) 2025 एवं सर सीवी रमन प्रतिभा खोज परीक्षा (विज्ञान) 2026 रविवार को संपन्न हो गई। बिहार के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी) के तत्वावधान में परीक्षा आयोजित हुई। इसमें जिले से पंजीकृत 1,529 विद्यार्थियों में 1,273 विद्यार्थी (82 प्रतिशत) परीक्षा में शामिल हुए। चार शिफ्टों में आयोजित इस परीक्षा को अनुशासित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए एसआईटी परिवार जुटी रही। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि प्रतिभा खोल परीक्षा का मुख्य उद्देश्य कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों में गणित एवं विज्ञान के प्र...