मऊ, फरवरी 18 -- मऊ, संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा बुधवार से जिले के 127 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हो गई। इस बार परीक्षा की के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। यदि किसी परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका में नोट, पर्ची या कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिलती है, तो संबंधित कक्ष निरीक्षक को भी जिम्मेदार माना जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनपद में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 77462 परीक्षार्थी शामिल हो रहे है। इसमें हाईस्कूल परीक्षा में 37 हजार 506 परीक्षार्थी तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 39 हजार 956 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर 4 जोनल मजिस्ट्रेट, 127 स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट, 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 127 केंद्र व्यवस्थापक एवं अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। जिला विद्...