नोएडा, मई 27 -- ग्रेटर नोएडा। जिला कोषागार में रखे करीब 127 करोड़ के भौतिक स्टांप पत्र को रद्दी होने बाद नष्ट कर दिया गया। इनमें 10 से 25 हजार रुपये के स्टांप पत्र शामिल थे। रविवार को रद्दी भौतिक स्टांप पत्र को जला दिया गया। प्रदेश सरकार ने जनवरी 2020 में भौतिक स्टांप पत्रों की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सिर्फ ई-स्टाम्प को मान्यता दी। उस समय जिला कोषागार में 149.08 करोड़ के स्टांप पत्र मौजूद थे। तमाम प्रयासों के बाद केवल 22 करोड़ का भौतिक स्टांप ही बिक सके। अब सरकार ने 31 मार्च 2025 से 10 से 25 हजार रुपये के भौतिक स्टांप बिल्कुल रद्दी हो गए। रविवार को प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही 127 करोड़ रुपये के 64637 स्टाम्प पत्र को जलाकर नष्ट कर दिया गया। स्टाम्प पत्रों को जलाने में करीब 4 घंटे का समय लग गया। इनमें 10 हजार के 9286 स्टांप व 15 हजा...