कटिहार, फरवरी 17 -- सेमापुर, संवाद सूत्र। सेमापुर थाना पुलिस ने छापेमारी के क्रम में पुलिस को देख एक युवक बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक पर रखा हुआ दो बोरा में रखा हुआ देशी शराब बरामद किया सेमापुर थानाध्यक्ष रमाशंकर कुमार ने बताया कि सोनाखाल शिव मंदिर के पास पुलिस टीम ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आमतुल्ली घाट की ओर दो बोरे में देशी शराब लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना हुई। पुलिस ने आमतुल्ली घाट के समीप पहुंची तो संदिग्ध बाइक चालक पुलिस वाहन को देखते ही बाइक छोड़कर नदी की ओर भाग निकला। पुलिस ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह फरार हो गया। बाइक के पीछे दो अलग-अलग बोरे कुल 42 पॉलिथीन पैकेट में करीब 126 लीटर देशी देशी शराब बरामद की गई। पुलिस जब्त शराब और बा...