सहरसा, फरवरी 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बैजनाथपुर थाना द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 126 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप सहित चार चक्का वाहन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।जिले में एसपी पुलिस के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पर्दाथ, शराब निर्माण, बिक्री, भंडारण एवं परिवहन को रोकने तथा नशीली पदार्थ तस्करों के विरूद्ध लागातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थानाध्यक्ष बैजनाथपुर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की सौरबाजार की तरफ से एक उजले रंग के टाटा बलेनो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01ईएस 0201 से भारी मात्रा में अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप का परिवहन किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक प्रभावी कार्रवाई के लिए एनएच 107, बैजनाथपुर चौक के समीप पुराने थाना भवन से 50 मीटर पूर्व मछली मार्केट के सामने एक संदिग्ध वाहन को रोकने का प्...