दुमका, दिसम्बर 10 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में मंगलवार को चिकित्सा प्रभारी डॉ सुमित आनंद के देखरेख में 126 गर्भवर्ती महिलाओं की प्रसव पूर्व ( एएनसी) जांच की गई। गर्भवर्ती महिलाएं पहुंच कर सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए एएनसी जांच करवाई। जांच के बाद प्रभारी चिकित्सक डॉ सुमित आनंद ने बताया कि 126 गर्भवर्ती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। सभी गर्भवर्ती महिलाओं की वजन, हिमोग्लोबिन, एचआईवी, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गई तथा गर्भवती महिलाओं को आवश्यकतानुसार चिकित्सा परामर्श दिया गया। जिसमें रहन-सहन, साफ-सफाई, खान-पान, गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां आदि विषयों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इस अवसर पर चिकित्सक डॉ हेमंत मुर्मू, जीएनएम नयन रंजना मुर्मू, श्वेता हांसदा, एएनएम सोनम कुमा...