किशनगंज, जुलाई 18 -- किशनगंज, एक संवाददाता। किशनगंज जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने गुरुवार को बिहार सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के फैसले को ऐतिहासिक और जनहित में क्रांतिकारी कदम बताया। जदयू जिलाध्यक्ष फैसल अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घोषणाएं नहीं, बल्कि योजनाओं का क्रियान्वयन करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से पहले राज्य की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई थी, लेकिन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार बिजली उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में देश के लिए मिसाल बन चुका है। जदयू जिलाध्यक्ष ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार गरीबों के हित में काम कर रहे हैं तो विपक्ष को तकलीफ हो रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 2025 से 2030 तक नीतीश सरकार एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम करेगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.