लखनऊ, फरवरी 4 -- श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय, (केकेसी) में बुधवार को वृहद रोजगार मेंला हुआ। सेवायोजन कार्यालय लखनऊ, आइटीसी सुनहरे कल व प्रथम फाउंडेशन की ओर से हुए रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक आयु वर्ग के लगभग 900 युवाओं को 40 कंपनियों की ओर से नौकरी के लिए ऑफर मिला। नौकरी के लिए चयनित युवाओं को न्यूनतम 12000 से लेकर अधिकतम Rs.25000 तक के जॉब ऑफर्स मिले। रोजगार मेले में मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बहुत पहले उन्होंने भी एक बार सेवायोजन कार्यालय में रोजगार के लिए पंजीकृत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के बाद हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे को जल्दी से नौकरी मिले और फिर उनके घर में शहनाई बजे। रोजगार मिलने से बच्चों को ही नहीं उनके अभिभावकों की भी सबसे बड़ी इच्छा पूरी होती है। घर में जब किसी बच्चे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.