मथुरा, फरवरी 24 -- ठा. श्रीप्रियाकान्तजु मंदिर कोष से बालिका शिक्षा के लिए मिलने वाले प्रियाकान्तजु विद्याधन के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। इस वर्ष भी ब्रज की 125 जरूरतमंद बेटियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। मंदिर संस्थापक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज होली महोत्सव के अवसर पर सहयोग राशि का वितरण करेंगे। मंदिर सचिव विजय शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 से 'बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ' अभियान के अंतर्गत यह योजना संचालित है। चयनित प्रत्येक बालिका को एक वर्ष के लिए 5100 रुपये की सहायता दी जाती है, तथा अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को आगे भी सहयोग मिलता है। मीडिया प्रभारी जगदीश वर्मा के अनुसार 6 से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली वे बेटियां, जिनके पिता का निधन हो चुका है या जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, 25 फरवरी तक आवेदन कर सकती हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.